संविधान गीत : प्रहलाद परिहार! / Republic Day! / Samvidhan Geet
गणतंत्र दिवस 2025 : 26 जनवरी का इतिहास
प्रहलाद परिहार
संविधान गीत
हमारा संविधान है हमारा संविधान,
देश का विधान है ये देश का विधान।
थे गुमनाम और सदियों से जो वंचित ,
उन सबके लिए है ये वरदान संचित।
ना पिछड़ा ना अगड़ा ना कोई दलित ,
हैं अब सब इसकी नज़र में समान।
जब मुल्क हुआ आज़ाद और हम हुए आबाद,
बाबा साहेब की निगरानी में पड़ गयी बुनियाद।
धर्म और मज़हब से भी ऊपर है देश ,
ऐसा आज मेरा है आपको सन्देश।
संविधान सभा ने 9 दिसंबर 1947 से अपना कार्य आरंभ कर दिया था । डॉ भीमराव अंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, डॉ राजेंद्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, आदि इसके प्रमुख सदस्य थे। अनेक सुधारों एवं बदलाव के बाद संविधान सभा के 284 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 को संविधान की दो हस्तलिखित कापियों पर हस्ताक्षर किए थे।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के राष्ट्रपति देश के नाम संदेश जारी करते हैं। हमारे देश के राष्ट्रपति इस दिन लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं एवं सेना की परेड की सलामी लेते हैं। इस दिन हम अपने राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों आदि में यह उत्सव मनाया जाता है। विश्व भर में रहने वाले भारतीय मूल के लोग तथा भारतीय दूतावास भी गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।
हमारे देश की आजादी में अनेक महापुरुषों का योगदान रहा है, जैसे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह, सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, जवाहर लाल नेहरू आदि। 26 जनवरी को हम इन सब को याद करते हैं और शपथ लेते हैं कि अपने देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे । इसकी आजादी की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। जय हिन्द जय भारत! वन्दे मातरम्!


Very nice post
ReplyDelete