Posts

Showing posts with the label lohdi

शुभ कामनाएं: बसंत पंचमी का महत्व! Importance of Basant Panchami

Image
बसंत पंचमी का ऐतिहासिक महत्त्व !                              यह बसंत ऋतु की पंचमी को मनाया जाता है, इसलिए इसे बसंत पंचमी कहते हैं।  इसे श्री पंचमी भी कहा जाता है। हिन्दु  लोग इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा करते हैं।  इस दिन लोग पीले वस्त्र पहनते  हैं। हमारी प्राचीन संस्कृति में पुरे साल को छह ऋतुओं में बाटा  गया है।  बसंत हमारा सबसे पसंदीदा मौसम है क्योंकि इस मौसम में फूलों पर बहार आ जाती है, खेतों में फसलें जैसे सरसों , जौ , गेहूं , आदि की बालियां खिल उठती हैं। आमों के पेड़ों पर बौर यानि फूल आ जाते हैं। खट्टी मीठी , लाल पीली बेर पेड़ों पर लद  जाती हैं। हर तरफ रंग बिरंगी तितलियाँ और भँवरे मंडराने लगते हैं।  इस दिन विष्णु और कामदेव की पूजा होती है।                               सरस्वती देवी को बागीश्वरी , शारदा , भगवती , वीणावादिनी और वाग्देवी भी कहा जाता है। वे सृष्टि ...