संविधान गीत : प्रहलाद परिहार! / Republic Day! / Samvidhan Geet
गणतंत्र दिवस 2025 : 26 जनवरी का इतिहास प्रहलाद परिहार संविधान गीत हमारा संविधान है हमारा संविधान, देश का विधान है ये देश का विधान। थे गुमनाम और सदियों से जो वंचित , उन सबके लिए है ये वरदान संचित। ना पिछड़ा ना अगड़ा ना कोई दलित , हैं अब सब इसकी नज़र में समान। जब मुल्क हुआ आज़ाद और हम हुए आबाद, बाबा साहेब की निगरानी में पड़ गयी बुनियाद। धर्म और मज़हब से भी ऊपर है देश , ऐसा आज मेरा है आपको सन्देश। 26 जनवरी का इतिहास : यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इसी दिन सन 1950 को भारत सरकार अधिनियम (1935 ) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इसे अपनाया गया जिसे हम आज संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं। 26 नवंबर 2015 को पहली बार पूरे भारत में संविधान दिवस मनाया गया था। 26 जनवरी 1930 को इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोसित किया था। हमारे संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने ...