राम नवमी एवं हनुमान जयंती! Ramnavami and Hanuman Jayanti!
श्रीराम नवमी का उत्सव! इस वर्ष राम नवमी १७ अप्रैल दिन बुधवार २०२४ को मनाई जा रही है । राम नवमी का उत्सव चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है जो अक्सर अप्रैल-मई में आता है। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार इस दिन मर्यादा-पुरूषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस के बालकाण्ड में स्वयं लिखा भी है कि उन्होंने श्रीरामचरित मानस की रचना का आरम्भ अयोध्यापुरी में विक्रम सम्वत् १६३१ (१५७४ ईस्वी) की रामनवमी, जो कि मंगलवार थी, को किया था। गोस्वामी जी ने श्रीरामचरितमानस में श्रीराम के जन्म का वर्णन कुछ इस प्रकार किया है- भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥ लोचन अभिरामा तनु घनस्यामा निज आयुध भुज चारी। भूषन वनमाला नयन बिसाला सोभासिन्धु खरारी॥ कह दुइ कर जोरी अस्तुति तोरी केहि बिधि करौं अनंता। माया गुन ग्यानातीत अमाना वेद पुरान भनंता॥ करुना सुख सागर सब गुन आगर जेहि गावहिं श्रुति संता। सो मम हित लागी जन अनुरागी भयउ प्रकट श्रीकंता॥ रामायण के अनुसार, राम, महाराज दशरथ और रानी कौशल्या के सबसे बड़े ...