सबसे अच्छा और बजट वाला हारमोनियम कहां मिलेगा? Where to find best Harmonium?

 सबसे अच्छा और बजट वाला हारमोनियम कहां मिलेगा?

Where will one get best and affordable harmonium?

दोस्तों,
            भारत ही नहीं दुनियां में संगीत प्रेमियों के लिए '' हारमोनियम '' शब्द किसी परिचय का मोहताज नहीं है। हारमोनियम सबसे पहले कहाँ बना ? यह कितने प्रकार का होता है ? आदि बारीक़ बातों पर हम किसी और ब्लॉग में बात करेंगे। फ़िलहाल तो जैसा ऊपर टायटल लिखा गया है कि आप जैसे संगीत प्रेमियों को सबसे अच्छा और सबसे उचित दामों पर हारमोनियम कहाँ मिलेगा इस बात का मैं जवाब देने जा रहा हूँ। मैं किसी और के अनुभव की बात नहीं करने जा रहा बल्कि मैंने बहुत तलाश और पूछ  ताछ के बाद जहाँ से एक अच्छा हारमोनियम प्राप्त किया मैं उसी के बारे में आपको बताने जा रहा हूँ।  (in picture Keshubhai and Sardarji)


            दोस्तों , मैं बात कर रहा हूँ ''रजत हारमोनियम '' की जो सरदारजी की फैक्ट्री में पानीपत हरियाणा में बनता है।  मैंने ही नहीं बल्कि मेरे एक अनन्य मित्र जो कि संगीत के बहुत बड़े जानकर बल्कि एक बड़े अच्छे गायक भी हैं उन्होंने भी सरदारजी से 40,000 रुपये का हारमोनियम बुलाया है। और हम लोगों को ट्रांसपोर्ट के जरिये हमारा हारमोनियम बिलकुल सुरक्षित मिल गया है। मेरा हारमोनियम मात्र 12000 रुपए का है वो भी फोल्डिंग वाला। सरदारजी कहते है कि ज्यादातर लोग 11000 से 14000 वाले हारमोनियम खरीदते हैं। पहले मेरे मित्र ने बुलाया था फिर मैंने बुलाया था।  हालाँकि मुझे ''रजत म्यूजिकल स्टोर'' पानीपत हरियाणा के बारे में पहले से ही जानकारी थी पर  मैं सोच रहा था कि यदि कोई व्यक्ति साथ चलकर हमारे आसपास के किसी शहर से हमें हारमोनियम दिला दे तो बेहतर होगा परन्तु जब मैंने कीमतों के बारे में जाना तो मैं ऐसा नहीं कर सका। सरदारजी से हारमोनियम लेने का फायदा यह है कि हमें अच्छी हारमोनियम कम कीमत पर मिल जाती है क्योंकि हम सीधे उनकी फैक्ट्री से हारमोनियम खरीदते हैं। जब वही हारमोनियम फैक्ट्री से निकलकर दुकान में जाता है और फिर  उसे खरीदते हैं तो  हमें कम से कम 5000 रूपये का फर्क पड़ता है। इसके साथ सरदारजी बड़े ही मधुर भाषी इंसान हैं वे हमे हारमोनियम कवर भी साथ में भेजते हैं जो बड़ी अच्छी क्वालिटी का होता है। 
            

   जब हमने सरदारजी से बात की तो जो जानकारी उन्होंने हमें बताई वही मैं आप लोगों के साथ साझा कर रहा हूँ।  सरदारजी बताते हैं कि पहले उनका लकड़ी का काम था।  कोई बीस बरस पहले उन्होंने किसी की सलाह पर हारमोनियम बनाना आरम्भ किया जो आज  बहुत ही अच्छा चल रहा है। वे कहते हैं कि उनके यहाँ 5000 से लेकर 47000 रूपये तक का हारमोनियम बनता है।  जैसे जैसे हारमोनियम की कीमत बढ़ती जाती है उसमे लगने वाले सामान की क्वालिटी भी बढ़ते जाती है और आवाज भी अच्छी और अच्छी होती जाती है। वे कहते हैं कि कई बड़ी कम्पनियाँ भी उनसे हारमोनियम बनवाती हैं और अपना लेबल लगा कर बेचती हैं। सिंगल पीस और थोक की कीमतें अलग अलग होती है।  उनके हारमोनियम पूरी दुनियां में जाते हैं।  कई ऐसे देश हैं जिनके नाम भी उन्होंने पहली बार सुने होते हैं। भारत के आलावा ज्यादातर उनके हारमोनियम जर्मनी, इटली, कनाडा, अफगानिस्तान, नेपाल, सऊदी अरब आदि में बेचे जाते हैं।  हारमोनियम का ज्यादातर काम हाथ से होता है।  उनके पास कई कुशल कारीगर हैं जो ये काम करते हैं। 
       

     सरदारजी बताते हैं कि वे सभी प्रकार के हारमोनियम बनाते हैं जैसे - साढ़े तीन सप्तक का कपलर और बिना कपलर वाला हारमोनियम, स्केल चेंजर हारमोनियम, सिंगल ब्लो, डबल ब्लो, फाइव ब्लो, सेवन ब्लो, खड़ी कंघी वाला हारमोनियम, स्पेशल रीड वाला हारमोनियम, तीन लाइन वाला हारमोनियम आदि।  कुछ हारमोनियम लोगों की मांग पर स्पेशल टाइप के बनाये जाते हैं जैसे ढाई सप्तक वाला पोर्टेबल हारमोनियम जो बजन में थोड़ा हल्का होता है जिसे विदेशी लोग यात्रा में लेकर चलते हैं। इनके हारमोनियम देखने में भी बड़े सुन्दर होते हैं , उनकी फिनसिंग और शाइनिंग भी जोरदार होती है। कुल मिलकर दोस्तों संगीत प्रेमियों के लिए  हारमोनियम एक ऐसी प्यारी धरोहर होती है जो उन्हें दुनियां में प्रेम का अहसास कराती रहती है। सरदारजी का पूरा पता है - 
रजत म्यूजिकल स्टोर, संजय चौक, पोल नंबर 24, जी टी रोड, पानीपत, हरियाणा (फोन नंबर 9896252975)
 

और पढ़ने के लिए क्लिक करें : दिन भर ऊर्जावान बने रहने के लिए ये योग करे

Comments

Popular posts from this blog

Salil Chowdhury Hit Songs सलिल चौधरी!

योग का दैनिक जीवन में महत्व ! 10 Yogas for our Daily Life

हिंदी सिनेमा के संगीतकारों, गीतकारों और गायकों के माहवार जन्म दिवस