Posts

Showing posts from March, 2024

मीना कुमारी की संगीतमय फिल्में! Meena Kumari's Musical Films!

Image
  मीना कुमारी की संगीतमय फिल्में!  Meena Kumari's Musical Films! एक संगीतमय शाम, मीना कुमारी के नाम! 1. बैजू बावरा 1952 1. तू गंगा की मौज मैं जमुना का धारा 2. ओ दुनिया के रखवाले 3. मोहे भूल गए सांवरिया 4. मन तड़पत हरी दर्शन को आज 5. बचपन की मोहब्बत को 6. दूर कोई गाए धुन 2. आजाद 1955   1. कितना हंसी है मौसम  2. अपलम चपलम चापलाई रे  3. जारी जारी ओ कारी बदरिया  4. देखो जी बहार आई  5. कितनी जवान है रात  6. राधा ना बोले, ना बोले, ना बोले रे 3. हलाकु 1956  1. दिल का ना करना ऐतबार कोई  2. अजी चले आओ  3. उसे मिल गई नई जिंदगी  4. आ जा के इंतजार में  4. यहूदी 1958  1. ये मेरा दीवानापन है  2. मेरी जान मेरी जान  3. बेचैन दिल खोई सी नजर  4. आते जाते पहलू में आया कोई 5. आंसू की आग लेकर  6. दिल में प्यार का तूफान  5. कोहिनूर 1960  1. मधुबन में राधिका नाचे रे  2. जादूगर कातिल  3. चलेंगे तीर जब दिल पर  4. ढल चुकी शाम ए गम  5. दो सितारों का जमीन पर है मिलन  6. जरा मन की केवड़िया खो...

काव्यगाथा ऑनलाइन पत्रिका! Holi Special, Kavygatha

Image
काव्यगाथा "होली विशेषांक" १. होली ! आशा "अंकनी", बेतूल   रंग बरसाए, अपनों की टोली, रंग के संग करें, हंसी ठिठोली, खुशियों से भर दे ,सबकी झोली। रंगों का ,त्यौहार है होली। होलिका का दहन है होली, बुराई का उन्मूलन होली, अपनों के संग मिलने का, एक मधुर प्रचलन है होली। रंगों का ,त्यौहार है होली। प्रकृति बिखेरे ,रंग बहुतेरे, हर रंग के, एहसास घनेरे, रंगों में पलाश की ,छटा निराली, इन्हें देख चेहरे पर ,छाये लाली। रंगों का, त्यौहार है होली। प्रकृति के रंगों से ,खेलें होली, होली के रंगों से,प्रकृति भिगो ली, न हानिकारक रंगों का, उपयोग करें, न दिल दुखाने वाली, बोलें बोली। रंगों का, त्यौहार है होली। रंग,गुलाल संग ,पिचकारी हो ली, बच्चों की मौज,मासूमियत पिरो ली, बिखरा के,खुशियों के गुलाल को, उल्लास के संग, मनाएँ होली। रंगों का, त्यौहार है होली। रंगों की सजावट सी हो, जिंदगी सजीली, अपनत्व के रंगों से, धुरेंडी खेली। होली की शुभकामनाएँ सभी को , होली हो सबकी, रंग रंगीली। रंगों का त्यौहार है होली। 2. होली आई रे !  विजय कुमार पटैया भैंसदेही   लागा फागुन का बाजार होली आई रे।  होगी रंगों क...

होली की कुछ रोचक बातें! Holi Facts!

Image
होली की  कुछ रोचक बातें!        Intersting facts about Holi! होली किस दिन मनाई जाती है ? इस साल 2025 को होली 14 मार्च को मनाई जाएगी । होली का त्योहार चंद्र मास की पूर्णिमा के अंतिम दिन मनाया जाता है। यह त्योहार वसंत की शुरुआत और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। लोग इस दिन दोस्तों और परिवार के सदस्यों को रंग और गुलाल लगाते हैं। इस दिन लोग समूह में पारंपरिक तरीके से नाचते और गाते हैं । यह त्योहार उत्तर प्रदेश के वृंदावन और मथुरा जैसे शहरों में बहुत ही भव्य और अनोखे तरीके से मनाया जाता है। होली के इस अवसर को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। 1. क्या होती है लट्ठमार होली? भारत में होली का उत्सव सबसे भव्य तरीके से उत्तर प्रदेश के बरसाना, मथुरा और वृंदावन शहरों में मनाया जाता है। यहां महिलाएं मजाक में पुरुषों को लाठियों से मारती हैं। इस दौरान पुरुष अपनी रक्षा के लिए ढाल का प्रयोग करते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां इस परंपरा का उस वक्त से पालन किया जाता है, जब भगवान कृष्ण राधा और उसके दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए...

Ramadan and Eid रमजान और ईद !

Image
  Ramadan and Eid रमजान और ईद ! 2024 भारत में रमजान 10 मार्च या 11 मार्च 2024 से शुरू होगा, यह मक्का में चांद के दिखने पर निर्भर करता है। अगर सऊदी अरब में चांद 10 मार्च को दिखाई देता है, तो भारत में पहला रोज़ा 11 तारीख को रखा जाएगा। वहीं, अगर चांद 11 तारीख को दिखता है, तो पहला रोज़ा 12 तारीख को होगा।   रमज़ान का महत्व मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमज़ान का विशेष महत्व है।  इसे साल के सबसे पवित्र महीने में से एक माना जाता है। यह एक ऐसा समय है जब सभी लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और पूरे दिन रोज़ा रखने के बाद सूर्यास्त के समय इफ्तार के साथ उपवास तोड़ते हैं। इस पूरे माह कुरान पढ़ना अच्छा माना जाता है। रमजान के समय मुस्लिम समुदाय के लोग रोज़ा रखते हैं, जो सूर्योदय से पहले शुरू होता है, जिसमें सहरी की जाती है। इस दौरान नमाज पढ़ने के साथ खाया पिया जाता है। इसके बाद से दिनभर बिना पानी पिएं रोज़ा रखा जाता है। इसके बाद शाम को सूर्यास्त के बाद यानी  इफ्तार के समय खजूर खाकर मुस्लिम भाई अपने रोज़ा को खोलते हैं और फिर खाना खाते हैं। ईद क्यों मनाई जाती है? मक्का से मोहम्मद पैगंब...

महाशिवरात्रि की रोचक बातें ? Mahashivratri!

Image
महाशिवरात्रि एवं शिवरात्रि ! इस वर्ष (2025) महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि हिन्दुओं का प्रमुख धार्मिक पर्व है। ये पावन पर्व फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के ही दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। आज के दिन शिवभक्त व्रत रखते हैं और भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन पूरी श्रद्धा के साथ माता पार्वती और शिव की पूजा-उपासना करने वाले भक्तों पर भगवान भोलेनाथ जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। वैसे तो भोले शंकर की पूजा करने के लिए हर दिन शुभ होता है, लेकिन शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का अलग ही महत्व होता है। इस दिन भगवान भोले शंकर की पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन देशभर के सभी शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। भगवान शिव के भक्तों के लिए शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का दिन काफी खास होता है। शिवरात्रि :  कई लोग महाशिवरात्रि को ही शिवरात्रि भी बोलते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। ये दोनों ही पर्व अलग-अलग हैं। शिवरात्रि हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी त...