सहीं कैरियर का चुनाव कैसे करें? What after board exams?

 What is Career Counselling? 

Why is Career Counselling needed? 

What is Career Deciding Test?

सहीं कैरियर का चुनाव कैसे करें? 

How to choose right career?

कैरियर काउंसलिंग क्या है?

                कैरियर काउंसलिंग एक ऐसी सेवा है जो लोगों को एक कैरियर काउंसलिंग एक ऐसी सेवा है जो लोगों को एक बेहतर करियर बनाने में या उन्हें अपने करियर में ऊंचाइयां हासिल करने  में मदद करती है। इस कार्य को करने वाले व्यक्ति को करियर काउंसलर कहा जाता है। इस काम को आसान भाषा में करियर कोचिंग या करियर डेवलपमेंट भी कहा जा सकता है।



         करियर काउंसलिंग की मदद से लोगो को उनके करियर में आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु उचित सलाह दी जाती है। करियर काउंसलिंग करने वाले विशेषज्ञ लोग होते हैं जो सफल करियर बनाने के लिए आपके अंदर के स्किल और जज्बे को पहचान कर अच्छा करियर ऑप्शन बताते हैं। कैरियर काउंसलर की मदद सभी लोग ले सकते हैं । इसकी मदद से आप नया करियर बना सकते हैं या जारी करियर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

करियर काउंसलिंग क्यों जरूरी है

       बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के बाद करियर बनाने के लिए सभी ओर से दबाव बनने शुरू हो जाते हैं। लेकिन उस समय स्टूडेंट इतना मैच्योर नहीं रहता है कि वह सही करियर के बारे में फैसला कर पाए। आजकल ज्यादातर देखा गया है कि समाज और माता-पिता के दबाव में स्टूडेंट ऐसे करियर का चुनाव कर लेते हैं जिनमें वह असफल हो जाते है। हमारा समाज डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और बिजनेस मैन जैसे क्षेत्रों को सफल करियर मानता है लेकिन सभी लोग इन करियर में सफल नहीं हो सकते हैं। दुनिया का हर इंसान अपने आप में अनोखा है। उसके अंदर कई ऐसे गुण और अवगुण मौजूद हैं जो दूसरे व्यक्तित्व में मौजूद नहीं हैं। अगर वह अपने स्किल और प्रतिभा को पहचान कर उस क्षेत्र में करियर बनाए तो उसकी सफलता निश्चित है। एक कैरियर काउंसलर आपके अंदर छुपी स्किल और प्रतिभा को पहचान कर उसे मजबूत बनाता है। आपको सहीं दिशा दिखाता है। आपकी अपनी प्रतिभा और स्किल के अनुरूप करियर ऑप्शन के बारे में बताता है जिसमें आप आसानी से सफल हो सकते हैं।

करियर काउंसलिंग के फायदे ?

         पढ़ाई पूरी करने के बाद अधिकतर लोगों को करियर चुनने में बड़ा कंफ्यूजन होता है। लोग अपना सही करियर का चुनाव नहीं कर पाते हैं जिनके कारण वे लगातार परेशान रहते है। किसी दबाव में यदि वह गलत कैरियर चुन लेता है तो जीवन बर्बाद हो जाता है। कई बार व्यक्ति किसी विशेष विषय की पढ़ाई में लंबा समय और पैसा बर्बाद करने के बाद भी उसे छोड़कर कोई दूसरा ही कार्य करने लगता है जो वास्तव में उसकी रुचि का होता है। यह बड़े दुख का विषय है। यहां तक कि कुछ लोग तो माता पिता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरने के अफसोस में जान तक दे देते हैं। यह बिल्कुल नही होना चाहिए। ऊपर वाले ने हर किसी को अलग अलग कार्य के लिए यहां भेजा है।

          कैरियर काउंसलर व्यक्ति को अपनी रुचि और ज्ञान को पहचानने के लिए प्रेरित करता है। वह उसके अंदर आत्मविश्वास पैदा करता है जिससे वह अपना मनपसंद करियर का चयन कर पाता है। करियर काउंसलिंग के दौरान छात्रों या लोगों की बौद्धिक क्षमता को पहचानने के लिए काउंसलर उनका एप्टिट्यूड टेस्ट लेते हैं। जिससे उनको यह जानने में मदद मिलती है कि वह कैसे करियर का चुनाव करने के लिए तैयार है। कैरियर काउंसलर छात्रों की वास्तविक रुचि के अनुसार निष्पक्ष करियर का चुनाव करवाता है। करियर काउंसलिंग की मदद से लोग अपने अंदर के हुनर को पहचान पाते हैं जिससे उनको करियर का चयन करने में कोई परेशानी नहीं होता है।

अगर आप अपने कैरियर में लगातार गलती कर रहे है!

          अगर आप अपने करियर में लगातार गलती कर रहे हैं तो करियर काउंसलिंग की मदद से आप अपने अंदर की कमी ढूंढ पाते है और काउंसलर उनमें सुधार के तरीके बताता है। कैरियर काउंसलिंग की मदद से आप अपने अंदर की वीकनेस और स्ट्रैंथ को जान पाते हैं। इसी कमज़ोरी और मजबूती के दम पर गोल अचीव करवाने में काउंसलर आपकी मदद करता है। 

     यदि आप भी कैरियर काउंसलिंग करवाना चाहते है तो हमसे संपर्क करें: Prahalad Parihar Sir, 

Vertex English Academy,  Betul 9977577255




Comments

Popular posts from this blog

Salil Chowdhury Hit Songs सलिल चौधरी!

Kavygatha Music Club!

15 Most Popular Holi Songs from Hindi Cinema!