बिस्किट वाला केक बनाने का तरीका / How to Make Idli? (Bake with Sunita)
4. इडली कैसे बनाते हैं ?
इडली बनाने की सामग्री :
1. चावल - 100 ग्राम
2. उड़द की दाल - 100 ग्राम
3. तेल और नमक - स्वादानुसार
इडली बनाने की विधि :
1. चावल और उड़द की दाल को चार से छः घंटे तक पानी में भिगो कर रखिये।
2. इसके पश्चात् इन्हें बारीक़ पीसकर एक साथ मिलाकर इसमें थोड़ा सा नमक और पानी मिलाकर अच्छी तरह मिलाकर 10 - 12 घंटे तक रख दें।
3 . इडली पकाने के लिए इडली स्टैंड के प्रत्येक कटोरे में एक एक बड़ा चम्मच चावल दाल का घोल भर दीजिये।
4. फिर उसे प्रेशर कुकर में एक गिलास पानी डालकर गैस की आंच पर रख दीजिये।
5. फिर कुकर का ढक्कन बंद कर दें और उसकी सिटी निकल दे और पांच मिनट तक पकाएं और
3. बिस्किट वाला केक कैसे बनाएं?
बिस्किट केक बनाने सामग्री
1. 4 पैकेट पारलेजी बिस्कुट
2. 1 पैकेट इनो
3. 4-5 चम्मच चीनी
4. 1 कप दूध
5. 25-30 चेरी डेकोरेशन के लिए
6. 1 डेरी मिल्क चॉकलेट पिघलाया हुआ,
7. एक पैकेट जैम्स सजावट के लिए
8. सूखे मेवे आधा कटोरी
9. 1 कटोरी नमक बेकिंग के लिए
10. 1 चम्मच घी
बिस्किट केक बनाने की विधि :
1. सबसे पहले बिस्कुट को हाथ से तोड़ लें,और मिक्सी जार में डालकर पीस ले, अब इसमे चीनी डालकर एक बार और पीस लें!
2. अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें, और इसमें दूध मिलाते हुए इसका गाढ़ा बैटर तैयार कर लें!
3. अब बेकिंग के लिए गैस पर मध्यम आंच पर कुकर चढ़ाकर नमक डालें और कुकर के अंदर एक स्टैंड रख दें!
4. अब कुकर के ढक्कन का रबर और सिटी निकाल कर ढक्कन बंद कर 10 मिनट के लिए प्रीहीट होने दें!
5. अब केक टीन को तेल से ग्रीस कर बटर पेपर डालें, इसे भी तेल से ग्रीस कर दें!
6. अब केक वाले बैटर में ईनोका पैकेट काटकर डाल दें और इसे हल्के हाथों से फेंटकर केक टीन में डालें!
7. अब केक टीन को प्रीहीट हो रहे कुकर के अंदर स्टैंड पर धीरे से रखे और ढक्कन लगा दें, फिर लाॅ से मध्यम आंच पर 30 से 35 मिनट में केक बैक हो जाएगा !
8. ठंडा होने के बाद केक टीन को कुकर से निकालकर प्लेट में पलट दें अब इसे मेल्टिंग चाॅकलेट, चेरी और जैम्स से डेको रेट करें यह बच्चो को बहुत पसंद आएगा!
2. अंडे वाला केक कैसे बनायें ? How to make a Cake with egg? सुनीता परिहार
दोस्तों आज इस पोस्ट में मैं आपको घर पर ही अंडे वाला स्वादिष्ट केक कैसे तैयार करें उसका तरीका बताउंगी जिसे बनाकर आप घर पर ही केक तैयार करके खुद भी खा सकते हैं और अपने परिवार के सदस्यों या मित्रों को भी खिला सकते हैं।
अंडे वाला केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री : Important Ingredients to Prepare a Cake with Egg चॉकलेट स्पंजी केक
- 1. मैदा - 1 कप (एक छोटी कटोरी)
- 2. घी / डालडा - आधा कप
- 3. कन्डेंस्ड मिल्क (दूध पाउडर) - 1/2 कप
- 4. दूध - 1 कप
- 5. बेकिंग पावडर - आधा चम्मच
- 6. अंडे - तीन अंडे
- 7. चीनी - आधा कप पिसी हुई
- 8. वेनिला एसेंस - 1 छोटी चम्मच
- 9. कोको पावडर - पांच चम्मच
अंडे वाला केक बनाने की विधि - How to make Cake with Egg? स्टेप बाय स्टेप :
- 1. अंडेवाला केक बनाने के लिए मैदा, बेकिंग पावडर, और कोको पावडर को छानकर एक गहरे कटोरे में डालकर एक तरफ रख लें।
- 2. एक कटोरी में मक्खन और शक्कर को एक स्पैटुला की सहायता से अच्छी तरह मिलाएं।
- 3. और इसमें एक के बाद एक अंडा फोड़कर डालें और स्पैटुला की सहायता से अच्छी तरह मिलाएं ।
- 4. अब मैदा, कोको पावडर और बेकिंग पावडर के मिश्रण में वेनिला एसेंस और दूध डालकर उसे अच्छी तरह मिलाएं।
- 5. अब इस पुरे मिश्रण को एक केक बनाने वाले बर्तन में डालकर ओवन में आधे घंटे तक पकाएं और उतारकर एक तरफ ठंडा होने के लिए रख दें। आपका केक तैयार है।
1. केक बनाने का तरीका ! | घर पर केक कैसे बनाये ? / How to make cake at home? : Sunita Parihar
दोस्तों आज इस पोस्ट में मैं आपको घर पर ही स्वादिष्ट केक कैसे तैयार करें उसका तरीका बताउंगी जिसे बनाकर आप घर पर ही केक तैयार करके खुद भी खा सकते हैं और अपने परिवार के सदस्यों या मित्रों को भी खिला सकते हैं।
केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री : Important Ingredients to Prepare a Cake
- 1. मैदा - 1 कप (एक छोटी कटोरी)
- 2. घी / डालडा - आधा कप
- 3. कन्डेंस्ड मिल्क (दूध पाउडर) - 1/2 कप
- 4. दूध - 1 कप
- 5. काजू - एक चौथाई कप (कटे हुए काजू )
- 6. किशमिश - थोड़ी सी इच्छानुसार
- 7. चीनी - आधा कप पिसी हुई
- 8. बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- 9. बेकिंग सोडा - आधा चम्मच
केक बनाने की विधि - How to make Eggless Cake? स्टेप बाय स्टेप :
1. मैदा, बेकिंग पाउडर और खाने का सोडा मिलाइये और दो बार छान लीजिये। घी को पिघला लीजिये। चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये।
2. घी और चीनी मिलाइये, दो-तीन मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये। मिश्रण में दूध पाउडर मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये।
3. मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये। दूध को थोड़ा थोड़ा डालें और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये। मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो जाना चाहिए। दो मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये।
4. केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जानी चाहिए, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल सके।
5. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये।
6. ओवन को काम आंच तक गरम कीजिये। केक के बर्तन को ओवन में रखिये और आधा घंटा तक इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये छोड़ दीजिये। तीस मिनट बाद गैस को कम करके पंद्रह से बीस मिनट रहने दें।
7. केक को निकाल कर चैक कीजिये। केक में चाकू की नोक गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे दस मिनिट और बेक कीजिये फिर ओवन बन्द कर दें आपका केक बन चुका है।
8. आपका बिना अंडे का केक तैयार है। केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकाल लीजिये। अब केक को अपने मन चाहे आकार में काटकर परोसिये।
9. इसी तरह आप अलग-अलग मेवे डाल कर, आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक घर पर ही तैयार कर सकते हैं।





Comments
Post a Comment