New year resolutions 2025? आपका नए साल का क्या प्लान है?

इस  नए वर्ष में मैं ये करूंगा...!

In this New Year,  I will do...  

                                       Prahalad Parihar 

                         दोस्तों,  नया  साल 2025 आ गया है।  कुछ लोगों के लिए यह महज़ तारिख का बदलाव होगा  जबकि कुछ लोगों के लिए  नए संकल्पों का, योजनाओं को बनाने  का समय होगा।  कुछ लोग अगले कुछ  दिनों तक भरपूर मौज़  मस्ती में डूबे  रहने वाले हैं। यूँ तो हर साल ऐसे ही आता है और जाता है परन्तु कुछ लोगों के जीवन में कोई परिवर्तन नहीं होता है। आज हम यहाँ बात करेंगे कि वास्तव में नए वर्ष पर हमें क्या करना चाहिए?

                         



दोस्तों, हमें केवल नए वर्ष पर ही नहीं बल्कि हर खास मौके पर यह सोचना  चाहिए कि जो बीत गया उसमे हमने क्या अच्छा कार्य  किया ? क्या उपलब्ध किया ? यानि हमें हमारी  उपलब्धियों पर गौर करना चाहिए तथा इस बात पर भी ध्यान देना  चाहिए कि ऐसे कौन से  कार्य रहे जो  अधूरे रह गए ? हमसे क्या गलतियां हुई जिन्हें हमें सुधारना है।  बल्कि इन सब  चीजों की हमें एक लिस्ट बना  लेना चाहिए। और साथ ही आने वाले साल आप  कौन से कार्य करोगे? कैसे करोगे? इस सब का एक ब्लू प्रिंट  तैयार कर लेना चाहिए। इस से हमें अपने जीवन को व्यवस्थित करने और सफल बनाने में मदद  मिलती है। व्यवस्थित जीवन जीने का एक अलग  ही लाभ है। 

                  


          

दोस्तों, हम आज जहाँ  हैं अपने विचारों और कर्मों के कारण ही हैं। अगर हम वो नहीं कर पाए जो हमें करना था तो जरूर हमारी कोशिश में कुछ कसर रही होगी। हम इस बात को जान  पाए हों या नहीं इस से कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला। भाग्य भी उन्ही का साथ देता है  जो अंतरात्मा से कोशिश करते हैं। हमें सीमीत  या एक बड़ा  लक्ष्य बनाना चाहिए और पूरी शिद्दत से उसे  पाने की कोशिश करना चाहिए। पुरानी कहावत है - ''एक साधे सब सधे, सब साधे सब  जाय '' आने वाला समय आप सब के लिए उपलब्धियों भरा हो, आप उन्नति के शिखर को छुएं ऐसी शुभकामनाओं के साथ आज अपनी बात  यहीं समाप्त करता हूँ। आपका शुभ आकांक्षी : प्रहलाद परिहार    


अगर थक जाओ तो थोड़ा आराम कर लो पर चलना मत छोड़ो क्योंकि मंजिल उन्हे ही मिलती है जो चलते रहते हैं!



Comments

Popular posts from this blog

Salil Chowdhury Hit Songs सलिल चौधरी!

Kavygatha Music Club!

15 Most Popular Holi Songs from Hindi Cinema!